फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि का दीक्षांत समारोह 28 अक्टूबर को

Tue, 22 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का 80वां दीक्षांत समारोह 28 अक्टूबर को होगा। खंदारी कैंपस में इसका आयोजन किया जाएगा। इस तैयारियों के संबंध में सोमवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

खंदारी कैंपस के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने 20 कमेटियां गठित की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों की सूची सात दिन में तैयार करने के निर्देश दिए। अन्य तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मुख्य अतिथि नैक के चेयरमैन डा. डीपी सिंह होंगे। डा. सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश और अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें