फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोल्ड स्टोरेज के हादसों पर लगेगा ब्रेक, गैस रिसाव और आग से बचाव की दी गई खास ट्रेनिंग; देखें वीडियो

Wed, 08 Apr 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सूरसदन में आयोजित कार्यशाला में कोल्ड स्टोरेज संचालकों को गैस रिसाव और आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में सुरक्षा उपाय और नियमों की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्यान विभाग ने मंगलवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में कोल्ड स्टोर संयंत्र रखरखाव और अग्निशमन यंत्रों के संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में शीतगृह मालिक और मशीन रूम के कार्मिक शामिल हुए। उन्हें अमोनिया गैस रिसाव, अग्नि कांड और अन्य आकस्मिक स्थित से निपटने के लिए अग्निश्मन विभाग ने प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही प्रदूषण, कारखाना अधिनियम व अग्निश्मन के नियमों और उनके अनापत्ति प्रमाणपत्र के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अग्निश्मन विभाग के कर्मियों ने मॉकड्रिल के माध्यम से बचाव के बारे में जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के रिसाव से बचने के लिए मशीन रूम में हर समय गीले कपड़े रखे जाएं। शरीर में उसे लपेटकर उसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। इसके अलावा ब्रीदिंग एयर सिलिंडर किट रखें।
 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने भी उपयोगी जानकारी दी। असिस्टेंट डायरेक्टर फैक्टरी लीना भाटिया, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर शगुन, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड अभियंता उमेश गुप्ता ने विभागों के नियमों और अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, ग्रामीण कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, देवेश मित्तल व अन्य मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें