रेलवे, रोडवेज, बसों के सीसीटीवी भी जुड़ेंगे
इलेक्ट्रिक बसों के बाहर का फीड तो इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में आता है। इलेक्ट्रिक बसों के आगे और पीछे के दोनों कैमरों का फीड मिल रहा है, पर अंदर के कैमरे के लिए सोमवार को निरीक्षण होना है। सिटी बसों के अंदर की वीडियो रिकाॅर्डिंग मिलने लगेगी तो यात्रियों की सुरक्षा पर सीधी निगरानी पुलिस कर सकेगी। बसों के साथ रेलवे स्टेशनों, रोडवेज बस अड्डों और सरकारी विभागों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से जोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - रोकी गोद भराई की रस्म: पुजारी को दक्षिणा में नहीं दिए 101 रुपये, नवदंपती को मंदिर से निकाला बाहर
इन चौराहों पर हैं बटन
शहर में हनुमान मंदिर खंदारी, केंद्रीय हिंदी संस्थान, दयालबाग रोड पोस्ट ऑफिस तिराहा, करकुंज चौराहा, सहयोग वाटिका, होटल रिट्रीट, हाथीघाट तिराहा, एसएन मेडिकल काॅलेज, भावना एस्टेट मोड़, ईदगाह कटघर तिराहा, दरगाह कमाल खान गेट, फूल सैयद चौराहा, छीपीटोला चौराहा, चीरघर चौराहा, यमुना व्यू पार्क, रॉयल कट तिराहा, आरबी डिग्री काॅलेज, महावीर नाला मोड़ मीरा हुसैनी, रूई की मंडी चौराहा, शंकरगढ़ पुलिया, सिकंदरा सब्जी मंडी, निर्भय नगर मऊ रोड, श्रीराम चौक, चांदनी चौक, किदवई पार्क चौक, दीवानी तिराहा, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, टीडीआई मॉल, स्टेट बैंक तिराहा, पुरानी मंडी तिराहा, नालबंद चौराहा, श्मशान घाट चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, सेंट जोंस चौराहा, ताज व्यू तिराहा, लोहामंडी चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, सूरसदन चौराहे पर पैनिक बटन लगे हैं।
ये भी पढ़ें - Odisha Train Accident: आगरा में 40 साल पहले टकराईं थीं दो ट्रेनें, ओडिशा हादसे ने दिलाई याद