फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में चंदन गुप्ता के घर पहुंची साध्वी प्राची, जमकर की नारेबाजी

Sat, 26 Jan 2019 06:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज में चंदन गुप्ता के घर कुछ देर पहले साध्वी प्राची सिंह पहुंच गईं। बिना किसी सूचना के साध्वी के पहुचने, नारे बाजी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। साध्वी प्राची ने चंदन के घर पर पहुंच श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा पर प्रतिबंध गलत है। यह कासगंज में नही निकलेगी तो क्या पाकिस्तान में निकलेगी। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर चंदन के नारे लगते हुए गली से बाहर का रुख किया। तब पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गाड़ी में बैठाया ओर ज़िले की सीमा से बाहर तक छोड़ा। पुलिस से साध्वी की नोंक झोंक भी हुई।

बता दें कि विगत वर्ष 26 जनवरी पर तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद के बाद जिले भर में हिंसा भड़क गई थी। तिरंगा यात्रा में शामिल अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहर में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं और हिंसक झड़पें हुईं थीं। 
विज्ञापन


26 जनवरी की हिंसा की घटनाओं की फिर से पुनरावृत्ति न हो पाए इसको लेकर शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवान तैनात किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें