फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मंदिर: महाकाल के दरबार में लिया संकल्प, 12 ज्योतिर्लिंगों का जल लेकर आगरा आएंगे महंत गौरव गिरि

Tue, 17 Nov 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में निर्माणाधीन श्री कैलाश द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए 12 ज्योतिर्लिंगों से अभिमंत्रित जल, पुष्प और पूजन सामग्री जुटाने की यात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई। मंदिर में वर्ष 2027 के सावन माह में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की संभावना है।

 
विज्ञापन
महंत गौरव गिरि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताजनगरी में निर्माणाधीन श्री कैलाश द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों से अभिमंत्रित जल, पुष्प और पूजन सामग्री एकत्र करने की धार्मिक यात्रा का शुभारंभ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से किया गया। महंत गौरव गिरि के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य सभी ज्योतिर्लिंगों की पवित्रता और आशीर्वाद को आगरा में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जोड़ना है।
विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर महंत गोपी गुरु और महंत गोविंद शर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर मंदिर की भव्य स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की सफलता की कामना की गई। इसके बाद महाकालेश्वर से अभिमंत्रित जल, पुष्प और अन्य पवित्र पूजन सामग्री प्राप्त की गई।

महंत गौरव गिरि ने महाकाल के दरबार में शीश नवाकर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों से पवित्र जल एकत्र करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि श्री कैलाश द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप स्थापित करने की योजना है। वर्ष 2027 के सावन माह में मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की भव्य स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आयोजन में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं की सहभागिता की योजना है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर भगवान शिव के सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलेगा। सभी 12 ज्योतिर्लिंगों से पवित्र जल और पूजन सामग्री एकत्र करने के बाद इनका उपयोग प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें