फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन हत्याकांड: घर में रखी थी पति की लाश और पत्नी ने बनवाई कड़ी-चावल और 16 रोटियां; अब खुलेगा ये राज

Tue, 31 Oct 2023 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बैंक प्रबंधक हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस मोबाइल में साक्ष्य खंगाल रही है। बैंक प्रबंधक की पत्नी ने हत्या के बाद पति की लाश घर में रखी थी। इसके बाद मेड से खाना बनवाया। पड़ोसियों को भी शातिर पत्नी ने भनक तक नहीं लगने दी। पत्नी ने वारदात के बाद पड़ोसी का मोबाइल इस्तेमाल किया।
 
विज्ञापन
Agra Bank manager murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटाने के प्रयास में है। कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रावत और पत्नी प्रियंका का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया था। इनका डाटा रिकवर करने के लिए मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। इसके साथ ही क्राइम सीन दोहराने के लिए भी टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन

थाना ताजगंज पुलिस ने हत्याकांड में 20 अक्तूबर को मृतक के साले कृष्णा रावत को जेल भेजा था, जबकि पत्नी प्रियंका और ससुर बृजेंद्र सिंह रावत को रविवार को जेल भेजा गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ससुर और पत्नी के मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं।

आशंका है कि मोबाइल डाटा डिलीट किया गया है। इनकी जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराई जाएगी। अगर, डाटा डिलीट होगा तो उसे रिकवर कर लिया जाएगा। इससे भी काफी साक्ष्य मिलेंगे। रामरघु एग्जॉटिका कॉलोनी निवासी सचिन की 11 अक्तूबर को घर में ही हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें - आगरा: तारीख की रेस में हार गया गौरव, टूट गया राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का सपना

ये है घटना
बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस की छानबीन में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। फ्लैट में सचिन की लाश को 17 घंटे तक छिपाकर रखा गया। सचिन की मौत की भनक पड़ोसियों तक को नहीं लगने दी। यहां तक कि पत्नी ने घरेलू नौकरानी से खाना भी बनवाया, ताकि कोई शक ना करे। 12 अक्तूबर को पत्नी ने पड़ोसी के मोबाइल से अपने पिता से बातचीत की। पुलिस ने बताया कि पिता से क्या बातचीत हुई थी। यह साफ नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - कार्रवाई: खनन के ट्रैक्टर पकड़ने के बाद ये गलती कर बैठे एसओ, पुलिस आयुक्त ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन

पति के फोन का नहीं किया इस्तेमाल 
पुलिस ने बताया कि 12 अक्तूबर को दोनों कामवाली घर पहुंचीं तो सचिन की पत्नी प्रियंका ने उनसे कढ़ी-चावल और 16 रोटियां बनवाईं। रोजाना से ज्यादा खाना बनवाया, जबकि पति की लाश घर में रखी थी। पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला कि प्रियंका 12 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी के घर पहुंची थी। उनसे उनका मोबाइल मांगा। उन्हें बताया कि उसके मोबाइल की स्क्रीन टूट गई है। पिता से बात करनी है। सचिन का मोबाइल भी घर में था लेकिन प्रियंका ने पति के मोबाइल से अपने पिता को फोन नहीं मिलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें