लोहिया वाहिनी की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्त्रोत दल
आगरा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी आगरा महानगर का रितिक कुमार प्रजापति को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल की संस्तुति पर रितिक को कमान संभालने के साथ ही 31 सदस्यीय नई महानगर कमेटी की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ है। हर कार्यकर्ता मिशन-2027 में जुट जाए। प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने इसे संगठन की रीढ़ बताया। पूर्व महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने भरोसा जताया कि रितिक के नेतृत्व में युवा शक्ति एकजुट होगी। उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा के कहा कि बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
महानगर कार्यकारिणी में निखिल निगम को महासचिव, चैतन्य शर्मा को उपाध्यक्ष और धार्मिक बघेल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बबलू अब्बास, सोनू यादव, अफजल बेग और मनीष गौतम सहित 31 युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।