फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम सत्संगी: नगर निगम के बुलडोजर समेत 3 वाहन तोड़े और फिर चालक पीटा, गिड़गिड़ाता रहा; नहीं आया रहम

Mon, 25 Sep 2023 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सत्संगियों ने पथराव करके 60 लाख रुपये के सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक चालक उनके चंगुल में फंस गया। सत्संगियों ने उसे जमकर पीटा। बताया गया है कि वो गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन सत्संगियों ने उस पर रहम नहीं किया। 
विज्ञापन
Satsangis Attack on Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार शाम को दयालबाग इंजीनियरिंग काॅलेज के सामने शूटिंग रेंज से सटे टेनरी रोड के गेट नंबर 8 पर सत्संगियों ने पुलिस-प्रशासन पर पथराव किया। इसमें पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों के साथ नगर निगम के बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर के चालक भी घायल हो गए।

विज्ञापन


गेट तोड़ने गए बुलडोजर के चालक की आंख पर सत्संगियों का फेंका पत्थर लगा, जिससे खून निकल आया। बुलडोजर क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक भागा तो उसकी पिटाई की गई। जैसे-तैसे चालक ने जान बचाई। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, 60 लाख रुपये के वाहनों को सत्संगियों ने पथराव में क्षतिग्रस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें - सत्संगियों का बवाल: भीड़ के आगे पस्त हुए अफसर, पथराव होते ही पीछे हटाने पड़े कदम; आगे बढ़ते ही पड़े पत्थर

विज्ञापन
Trending Videos

जिस दीवार को तोड़ा, उसी की ईंटों से किया पथराव
शनिवार को दयालबाग शूटिंग रेंज की दीवार को प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वा दिया था, लेकिन उसकी ईंटों को नगर निगम के वाहनों में भरकर नहीं ले गए। इन्हीं ईंटों, पत्थरों का इस्तेमाल सत्संगियों ने पुलिस पर पथराव में किया। दीवार को तोड़ने के कारण यहां बड़ी मात्रा में ईंटें और पत्थर एकत्र हो गए थे, जिन्हें सत्संगियों ने रात में ही अपने कंटेनर के पास रख लिया था। पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तो इन्हीं पत्थरों से हमला किया गया।

न्यू आगरा-दयालबाग रोड किया बंद, लगा जाम
दयालबाग में सत्संग सभा और पुलिस के बीच बवाल के बाद शाम 4 बजे से यातायात को भगवान टाॅकीज चौराहे से डायवर्ट कर दिया गया। इससे भगवान टाॅकीज चौराहे पर रात 8 बजे तक जाम रहा। न्यू आगरा थाने के सामने से ही यातायात को हाईवे होकर गुजारा गया। श्रीराम गेस्ट हाउस के पास भी पुलिस ने बैरियर लगाकर यातायात को रोक दिया। वहां से वाहनों को खेलगांव होकर बाहर निकाला गया। उधर, यातायात बाधित होने के बाद भी सत्संगियों के वाहन अपने इलाकों में गश्त करते रहे।

ये भी पढ़ें - सत्संगियों का बवाल: फेल हुआ खुफिया तंत्र, किलेबंदी से बेखबर थे अफसर; पथराव में खुद को न बचे सके पुलिसकर्मी
विज्ञापन

सत्संग सभा की एंबुलेंस लगाती रहीं चक्कर
संघर्ष की स्थिति में किसी सत्संगी के चोट लगने पर उन्हें उपचार देने के लिए सत्संग सभा की एंबुलेंस चक्कर काटती रहीं। पुलिस ने टेनरी वाले गेट पर एक एंबुलेंस को रोककर चेकिंग भी की। हालांकि उसमें कोई मरीज नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सत्संगियों के वाहनों की चेकिंग की। इस पर कई बार झड़पें हुईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें