फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: घर में घुसकर रशियन महिला से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा

Fri, 05 Jun 2020 09:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • पीड़ित रशियन महिला की स्थानीय युवक की पत्नी है।  
  • एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई, दोनों वृंदावन में रहते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में एक रशियन महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नगर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर रशियन महिला से छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी हुई। 

विज्ञापन


घर में अकेली महिला को देखकर आरोपियों ने तीन दिन पूर्व यह वारदात की। पति और ससुर के आने के बाद महिला ने आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


वारदात दो जून की है। महिला घर में अकेली थी। पति ने बताया कि कॉलोनी के ही व्यक्ति और उसके बेटों ने उनकी पत्नी को घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ की और अश्लीलता की। विरोध पर पीटा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी

उनकी पत्नी रशियन है। करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई है। इससे पूर्व भी आरोपियों ने उनके पिता से दोस्ती गांठकर 12 लाख रुपये खाते से निकाल लिए, जिसका मुकदमा पूर्व में दर्ज कराया गया था। 

कोतवाल संजीव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुदर्शन दास, विपिन पांडेय, शिवेंद्र उपाध्याय, शुभम पांडेय, बलराम तिवारी और कार्तिक वाधवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें