फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट: न टोल दे सके, न डीजल मिला

Wed, 09 Nov 2016 12:56 AM IST
ट्रांसपोर्ट: न टोल दे सके, न डीजल मिला
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट: न टोल दे सके, न डीजल मिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
500 और एक हजार रुपये के नोट आधी रात से बंद होने का एलान प्रधानमंत्री ने किया, लेकिन टीवी पर संबोधन के तुरंत बाद से ही पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोरों ने भी बड़े नोट लेने बंद कर दिए। सबसे ज्यादा समस्या आई ट्रक चालकों को जो रास्ते में टोल और टैक्स के लिए बड़ी रकम ट्रांसपोर्टर से ही लेकर गए हैं। टोल और पेट्रोल पंप पर आधी रात से पहले ही बड़े नोट लेने बंद कर दिए गए, वहीं जिन जगहों के लिए माल की डिलीवरी की गई, वहां भी भुगतान में 500 और एक हजार रुपये के नोट दिए गए। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों के सामने भुगतान का संकट खड़ा हो रहा है। तीन दिन यही हाल रहने के डर से रास्ते में चल रहे लाखों ट्रक चालकों को परेशानी से जूझना पड़ गया। 
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट चेंबर आगरा के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि माल लेकर ट्रक देश भर में पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें भाड़ा मिलना है। 100 रुपये के नोट उन पर नहीं हैं। 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से हम नहीं ले रहे, ऐसे में भुगतान की समस्या आ गई है। जो ट्रक रास्ते में है, वह टोल देने के लिए बड़े नोट दे रहे हैं, लेकिन टोल वाले ले ही नहीं रहे।

कैश जमा करने वाली मशीनों पर भीड़
रात तक स्टेट बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों की कैश जमा करने वाली मशीनों पर भीड़ लगी रही। एटीएम में लोग 100 रुपये के नोट तलाशते रहे वहीं, जिनके पास 500 या एक हजार रुपये के नोट थे, उसे वह कैश डिपाजिट मशीन में जमा करने के लिए कतार में लगे रहे। बोदला स्थित स्टेट बैंक के कियोस्क में लोग रात में पहुंचे तो गार्ड ने बताया कि मशीन शाम से काम ही नहीं कर रही। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों के सामने ट्रैफिक जाम, रेलवे स्टेशन पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और एक हजार के नोटों को बंद करने का निर्णय जैसे ही सुनाया, इसके थोड़ी देर बाद ही इसका असर नजर आ गया। नोट जमा कराने के लिए लगाई गई बैंकों की मशीनों पर कई लोग पहुंच गए। जैसे ही पता चला कि पेट्रोल पंपों को 72 घंटे के लिए इस आदेश से मुक्त रखा गया, वहां भी भीड़ लग गई। इतने वाहन चालक पहुंच गए कि कई जगह तो सड़क ही जाम हो गई।
रात दस बजे देहली गेट पर दोनों पेट्रोल पंपों पर सैंकड़ों वाहन चालक पहुंचे। पूरा रोड जाम हो गया। देर रात तक हरीपर्वत थाना पुलिस जाम से जूझती रही। एनएच-2 पर टोरंट के दफ्तर के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी लाइन लग गई ।
यहां हाईवे के ट्रैफिक पर असर पड़ा। यही नजारा मदिया कटरा रोड पर नजर आया। सिकंदरा में कामयानी हास्पिटल के पास बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम में पिछले दिनों कई बार 100-100 के नोट निकल रहे थे। यहां भी कई लोग पहुंचे। लेकिन नोट 500 के निकलने पर निराश हुए।
उधर, राजामंडी रेलवे स्टेशन पर 500 के नोट पर यात्रियों को टिकट नहीं दिए गए। इस पर कई यात्रियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि रात में नोट कहां से बदलकर लेकर आएं। रेलवे के टिकट भी नई व्यवस्था से 72 घंटे मुक्त रखे गए हैं। लेकिन राजामंडी पर टिकट विंडो पर इसका पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें