फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों का जाल: सस्ते के चक्कर में ढाबा संचालक हुआ ठगी का शिकार, बेहद सस्ते समाने के दे दिए 30 हजार रुपये

Sun, 30 Jul 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सस्ते के चक्कर में ढाबा संचालक के 30 हजार रुपये की ठगी हो गई। बाइक सवार दो युवकों उसे कॉस्मेटिक व घरेलू सामान नकली देकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिंकदरा थाने के रुनकता में आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित ढाबा संचालक को कॉस्मेटिक व घरेलू सामान सस्ते रेट का झांसा देकर ठग 30 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। ढाबा संचालक ने जब सामान खोलकर देखा तो वह नकली निकला। साथ ही पैकेट भी कम निकले। ढाबा संचालक ने रुनकता चौकी पर ठगों के खिलाफ तहरीर दी है।

बाइक से आए थे दो युवक 

आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित पलक ढाबा संचालक संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह ढाबे पर बैठे थे । तभी बाइक सवार दो युवक कॉस्मेटिक का सामान बेचने आए। उसने कॉस्मेटिक और बच्चों के खिलौने उन्हें दिखाएं। रेट सूची से काफी रेट कम बताकर उन्होंने सारा सामान ले लिया। मार्केट से सस्ता सामान मिल रहा था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: पूर्व मेयर भाजपा नेता किशोरीलाल माहौर का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

विज्ञापन

घर आकर देखा तो पता चली ठगी 

संदीप ने अपने घर से लाकर 30 हजार रुपये उन्हें दे दिए। जब संदीप ने घर पर आकर सामान खोला, तो वह नकली था। एक हजार पीस बताए थे, पर वह 220 पीस ही निकला। ठगी का शिकार होने पर उसने पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura News: रोहिंग्या शरणार्थियों से खाली कराया जाएगा इलाका, पुलिस और प्रशासन की टीम करेगी संयुक्त कार्रवाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें