फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुनकता बवाल: पथराव के बाद तमंचे लहराए, सांप्रदायिक तनाव...पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 18 Oct 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रुनकता कस्बे में मकान पर लगा ताला तोड़ने से रोकने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। यहां पथराव हुआ और इसके बाद तमंचे भी लहराए गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता कस्बे में बुधवार रात एक मकान का ताला तोड़ने पर हुए विवाद के बाद दो समुदायों में टकराव हुआ। मारपीट, पथराव से अफरातफरी मच गई। बवाल करने वालों ने तमंचे भी लहराए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार रात तक केस दर्ज नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


पुराने बाजार में गुड्डू सिंह का मकान है, जिसमें किराएदार रहते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे गुड्डू के भतीजे सोनू ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया। कुछ समय बाद दीपू ताला तोड़ने आया। दीपू को ताला तोड़ने से कस्बे के ही अकरम खां ने मना किया।

इस पर दीपू व अकरम पक्ष में मारपीट होने लगी। कुछ देर बाद दीपू पक्ष के कई लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक पक्ष के लोगों के हाथों में तमंचे भी थे। पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस और एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें