फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में नियम हुए तार-तार

Wed, 17 Jun 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने ताज में वाई-फाई सेवा का शुभारंभ होटल में किया। शाम को वह वाई-फाई की स्पीड देखने के लिए ताज पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी थे। पहले तो बैग आदि के साथ सभी लोग बिना प्रवेश के अंदर पहुंच गए। इसके परिसर में कुछ चैनलों के कर्मियों ने कैमरे के अलावा माइक, ट्राईपॉट और लोगो का इस्तेमाल भी किया। एएसआई के अधिकारी मौजूद भी थे, लेकिन रोका नहीं। जबकि एएसआई की ओर से अनुमति केवल दूरदर्शन को दी गई थी। इस मामले में एएसआई के अधिकारी कुछ बोलने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन


वाई-फाई सेवा से पर्यटक अनजान रहे  
वाई-फाई सेवा मंगलवार को ताजमहल में शुरू जरूर हो गई, लेकिन पर्यटक इससे अनजान रहे। स्मारक में प्रचार प्रतिबंध है। ताजमहल के टिकट विंडो पर भी वाई-फाई शुरू होने को लेकर कोई सूचना चस्पा नहीं की गई थी। जबकि सेवा की शुरुआत डिजिटल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए की गई है।


ये रहे मौजूद
होटल में सेवा के शुभारंभ पर दूर संचार आयोग के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, आगरा के महाप्रबंधक अनूप कुमार, डाक विभाग की सीपीएमजी सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें