दोपहर 2:05 बजे ताजमहल के सामने खड़ी बीएसएनएल की तकनीकी टीम ने होटल
में मौजूद टीम को वीडियो कॉल किया। पहले संचार मंत्री ने टीम के सदस्यों से
बात की और सेवा के शुभारंभ के लिए बधाई दी। केंद्रीय राज्य रामशंकर
कठेरिया ने भी बात की। ह्वाट्स एप पर भेजे गए मैसेज को भी दिखाया। संचार
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर डिजिटल इंडिया
के तहत फतेहपुर सीकरी सहित देश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वाई-फाई
सेवा शुरू की जाएगी। ताजमहल वाई-फाई सुविधा से लैस पहला पर्यटन स्थल है।
संचार
मंत्री ने बताया कि वाई-फाई सेवा शुरू होने से लोग परिवार से भी जुड़ रहे
हैं। काशी में सबसे पहले इसकी शुरुआत हुई, फीडबैक मिल रहा है। 30 मिनट तक
वाई-फाई की सेवा नि:शुल्क है। संचार मंत्री का ताज परिसर से सेवा का
शुभारंभ का मन था, लेकिन एएसआई के अड़चनों के चलते ऐसा नहीं हो सका। शाम को
वह वाई-फाई की स्पीड देखने ताज पहुंच ही गए। रामशंकर कठेरिया ने कहा कि
प्रधानमंत्री का सपना पूरा होता दिख रहा है।
होटल में सेवा के शुभारंभ
पर दूर संचार आयोग के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक योगेंद्र उपाध्याय,
विधायक जगन प्रसाद गर्ग, बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम
श्रीवास्तव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, आगरा
के महाप्रबंधक अनूप कुमार, डाक विभाग की सीपीएमजी सरिता आदि मौजूद रहे।
-----
2.5 लाख गांवों को नेटवर्क से जोडे़ंगे
संचार
मंत्री ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप
2.5 लाख गांवों को नेशनल ऑप्टिकल फाइवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह
राजनीति, दल, विचारधारा, केंद्र और राज्य निरपेक्ष है। यह देश के सापेक्ष
है। गरीब और अमीर के बीच डिजिटल अंतर को पाटने की कोशिश की जा रही है।
डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया का उद्देश्य आम आदमी का भला
करना है। देश की आबादी 25 करोड़ की आबादी, 98 करोड़ लोगों के पास मोबाइल,
2.5 करोड़ लैंड लाइन है। आम आदमी तक मोबाइल पहुंच गया है।
एक दिन में 30 मिनट वाई-फाई फ्री
ताजमहल
में पर्यटकों को एक दिन में 30 मिनट और महीने में तीन दिन की फ्री वाई-फाई
सुविधा मिलेगी। दिन में 30 मिनट की फ्री यूज की अवधि पूरे होने पर पर्यटक
पेड सर्विस प्लान के माध्यम से वाई-फाई की सुविधा ले सकेंगे। जो कि 20, 30,
50, 70 रुपये के हाेंगे। इनकी वैद्यता क्रमश: 30 मिनट, 60 मिनट, दो घंटे
और 24 घंटे तक वाई-फाई सेवा मिलेगी।
ऐसे होगा फ्री वाई-फाई कनेक्ट
ताजमहल
परिसर में अपने स्मार्ट फोन में वाईफाई नेटवर्कऑन करने के बाद स्क्रीन पर
वाईफाई बीएसएनएल नेटवर्क को सिलेक्ट कर कनेक्ट करना होगा। कनेक्ट होने के
बाद इंटरनेट पर कोई भी साइट खोलने पर पोर्टल पर रि-डायरेक्टेड हो जाएंगे,
जिसमें तीन आप्शन मिलेंगे। कॉम्प्लीमेंटरी लॉग इन, पेड लॉग इन और वाउचर लॉग
इन। कांम्प्लीमेंटरी लॉग इन के तहत पहले 30 मिनट तक फ्री वाईफाई सेवा
मिलेगी। महीने में तीन दिन ही यह सेवा मिलेगी।
मानवीय आधार पर की मदद
आगरा।
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद मामले में विदेशी मंत्री सुषमा
स्वराज पर विपक्ष के आरोप को संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बेबुनियाद
बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुषमा ने मानवीय आधार पर मदद
की। विपक्ष मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों से बौखलाया है। योग को लेकर
यूपी नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान पर उन्होंने कुछ बोलने से मना
दिया। उन्होंने ने कहा कि भारत की पहचान योग से है। विश्व के 144 देशों ने
इसे स्वीकार किया है, उसमें 44 से 45 मुस्लिम देश हैं।