फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शादी समारोह में सब्जी को लेकर बवाल, खाना परोसने वालों ने दूल्हे के भाई को पीटा

Mon, 29 Nov 2021 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में रविवार रात को एक शादी समारोह में सब्जी को लेकर बवाल हो गया। कुछ युवकों ने दूल्हे के भाई को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रविवार रात को शादी समारोह में दावत के दौरान दूल्हे के भाई का खाना परोसने वाले लोगों से सब्जी मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने दुल्हे के भाई को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। युवक को देर रात उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जनपद आगरा के थाना सदर के गांव नगला विधि चंद्र निवासी सूरज पुत्र नारायण सिंह अपनी बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती आया था। शादी समारोह का आयोजन मूला सिंह चौराहा स्थित एक धर्मशाला में हो रहा था। रिश्तेदारों के साथ अन्य लोग भी दावत खा रहे थे। तभी नई बस्ती निवासी शेर सिंह, भूरा और सतीश का दावत में सब्जी को लेकर सूरज से विवाद हो गया। 

शादी समारोह में मची अफरातफरी
इस दौरान शेर सिंह, भूरा और सतीश ने सूरज के साथ मारपीट शुरु कर दी। शादी समारोह में हुई मारपीट के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। जो लोग दावत खा रहे थे। वह भी उठकर भाग खड़े हुए। मामला बढ़ता देख सूचना पुलिस को दी गई। शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर कोतवाल दक्षिण रवि त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मारपीट में घायल युवक सूरज को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा भेजा। थानाध्यक्ष दक्षिण रवि त्यागी का कहना है कि शादी समारोह की दावत में सब्जी को लेकर विवाद हुआ था। घायल सूरज के पिता नारायण सिंह ने शेर सिंह, भूरा और सतीश के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें