फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 9 साल की बालिका से 90 साल के बुजुर्ग ने की छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 29 Nov 2021 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 90 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी पहले भी बालिका के साथ अश्लील हरकत कर चुका था। 
विज्ञापन
आरोपी बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर क्षेत्र में 90 साल के बुजुर्ग ने नौ साल की बालिका से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने उसे लालच देकर अपने पास बुलाया था। उसे पड़ोसी ने देख लिया। इस पर परिजनों को सूचना दी। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि घटना शनिवार शाम तकरीबन छह बजे की है। कमला नगर क्षेत्र की बालिका घर में खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले हरिशंकर शर्मा ने उसे लालच देकर अपने पास बुलाया। आरोप है कि पहले बालिका को अश्लील इशारे किए। इसके बाद उसे पकड़ लिया। 
पहले भी अश्लील हरकत कर चुका है आरोपी
आरोपी बुजुर्ग बालिका को अपने साथ लेकर जाने लगा। उसे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने देख लिया। शोर मचाया तो बालिका के परिजन आ गए। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने यह भी बताया कि वृद्ध पहले भी उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है। उसे छूने का प्रयास करता था। स्कूल जाते समय रोका लेता था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें