फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हॉस्पिटल में गुंडई, बालक की मौत पर परिजन ने डॉक्टर को बुलाया... तो स्टाफ ने जमकर पीटा; CCTV में कैद

Tue, 27 Aug 2024 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में हॉस्पिटल में बालक की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। स्टाफ ने परिजन और तीमारदारों को पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैद हो गई। 
विज्ञापन
कपिल की फाइल फोटो, परिजन को पीटता स्टाफ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 स्थित एएस हॉस्पिटल में सोमवार रात को बुखार से पीड़ित 12 साल के बालक की इलाज के दौरान मौत पर जमकर हंगामा हुआ। परिजन का कहना है कि बेटे के इलाज के लिए डाक्टर को बुलाने की कहने पर कर्मचारियों ने पिटाई लगाई। 

विज्ञापन


इसके बाद हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया। बाद में बेटे की मौत की जानकारी दी। मंगलवार को परिजन सर्विस रोड पर शव रखकर बैठ गए। इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए चिकित्सक और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया।

जलेसर (एटा) के गांव खेरिया निवासी कालीचरन ने 12 वर्षीय बड़े बेटे कपिल को तेज बुखार आने पर 23 अगस्त को ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 स्थित एएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटे को हर दिन एक इंजेक्शन लगाया जाता था। उसे चिकित्सक दिमागी बुखार बता रहे थे। मगर, इंजेक्शन लगाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 
 

सोमवार देर रात बेटे की हालत बिगड़ने लगी। आरोप लगाया कि उस समय स्टाफ सो रहा था। उन्हें जगाकर चिकित्सक को बुलाने की कहने पर कर्मचारी नाराज हो गए। वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आक्रोशित हो गए। महिलाओं से मारपीट कर दी। किसी तरह सभी लोग बच सके।
 

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बाद में उन्हें बच्चे की मौत के बारे में बताया गया। इस पर उन्होंने हास्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन कर्मचारियों को थाने ले गई। मंगलवार सुबह परिजन ने पुलिस से शिकायत की। कहा कि इलाज में लापरवाही से बच्चे मौत हुई है। 
 
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सर्विस रोड पर शव रख दिया। महिलाएं बिलखने लगीं। पुलिस ने पहुंचकर सभी को शांत किया। मामले में एत्माद्दौला थाना पुलिस का कहना है कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव को गांव लेकर चले गए। मामले में जो भी तहरीर दी जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें