दुल्हन की विदाई के बाद आए दबंग
आरोप है विवाह की रस्में कराकर पुलिस के जाने के बाद मंगलवार सुबह नकाबपोश छह बाइकों पर हाथों में तमंचे, चाकू व लाठियां लेकर आए और महिलाओं से बदतमीजी कर परिजनों को पीट दिया। इसमें दुल्हन के चाचा पूरनसिंह, मनीष, प्रहलाद, धीरज व सुरेश चंद घायल हैं। पूरन सिंह के पैर, मनीष के सिर व हाथ में गंभीर चोट होने के चलते उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: चार माह तक दरिंदगी...युवती इसलिए विरोध भी न कर पाई, बारी-बारी से लूटी आबरू; आपबीती सुनाकर रो पड़ी वो
पुलिस ने तीन नामजद सहित 20 से 25 अन्य के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
चाचा पूरन सिंह की तहरीर पर थाना नौहझील पुलिस ने तीन नामजद कृष्णा, मनीष और अंकुर सहित 20-25 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर मारपीट हुई है, दूल्हे को घोड़ी से उतारने, बरात चढ़ने से रोकने जैसी घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें - UP: दो भाइयों को उतारा माैत के घाट...बचने के लिए रची ऐसी साजिश, पुलिस भी चकरा गई; आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार