आगरा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भरोसे में लेकर मदद के बहाने 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। यही नहीं उनके फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी की भी चोरी की गई। दीप्ति के भाई ने थाना सदर में दीप्ति की जूनियर किक्रेटर आरुषि गोयल और उनके माता-पिता के विरुद्ध धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
दीप्ति यूपी पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक भी हैं। भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति की जूनियर महिला क्रिकेटर दिल्ली की आरुषि गोयल से मित्रता हो गई। वह आगरा में रेलवे में कार्यरत है। दीप्ति ने जूनियर होने के नाते उसकी खासी मदद की। दीप्ति को भरोसे में लेकर आरुषि की मां मंजू गोयल व पिता थान सिंह ने डेढ़ से दो साल के भीतर 25 लाख रुपये उधार ले लिए। रकम आरुषि और उसके परिजन के खातों में ट्रांसफर किया गया।
ये भी पढ़ें-
UP: आंधी का कहर...गांव में लगी भीषण आग, छह की मौत और 20 से अधिक घायल; लाखों का नुकसान