फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरटीओ को इन 35 बसों की तलाश, बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रहे ये वाहन; बरती जाएगी सख्ती

Tue, 12 May 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में परिवहन विभाग ने 35 अनफिट और बिना परमिट चल रही बसों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रही जांच में अब तक 86 बसों में गंभीर कमियां मिली हैं।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संभागीय परिवहन विभाग के निशाने पर 35 अनफिट बसें हैं। प्रवर्तन दल की टीम इन बसों की तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें करीब 86 अनफिट बस मिली थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

जिले में करीब 1200 बसों का संभागीय परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन है। बसों से होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर फिटनेस की जांच पर आरटीओ प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। अधिकारियों को 86 बसें अनफिट मिली थीं, जिसमें 51 बसों को खोज लिया गया। कई बस की फिटनेस अधूरी मिली, तो कुछ 15 साल पुरानी निकली हैं। अब शेष 35 अनफिट बसों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ये बसें बिना परमिट के संचालित कराई जा रही हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि अनफिट बसों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिना परमिट वाली करीब 35 बसों को खोजा जा रहा है। इससे बसों की फिटनेस कराई जाएगी या सीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें