फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पांच लाख नए स्वयंसेवक बनाएगा संघ, समन्वय बैठक में हुए ये फैसले

Tue, 05 Sep 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में संघ पांच लाख नए स्वयंसेवक बनाएगा। इसके लिए पांच महीने का समय प्रचारकों को दिया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सभी से कहा कि शाखाओं की संख्या भी डबल हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


तीन दिन चली समन्वय बैठक में पूरा जोर संघ के विस्तार पर रहा। सभी प्रचारकों से कहा गया कि विजयदशमी से सदस्यता अभियान चलाया जाए। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हर घर से एक स्वयंसेवक बन जाए। 

इसके लिए प्रचारकों को मुहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। गांवों में चौपाल लगानी होगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रचारकों से साफ कहा कि विजयदशमी से हर हाल में संघ के विस्तार पर काम शुरू हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

समन्वय बैठक में यह फैसले हुए

संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
- अक्तूबर से फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा।
- संघ के विस्तार का अभियान विजयदशमी से शुरू होगा।
- शाखाओं की संख्या हर जिले में दोगुनी की जानी है।
- गांवों में स्वयंसेवक चौपाल लगाकर समस्याएं सुनेंगे।
- किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
- चीन और पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वयं सेवक बनाएंगे।
- चीन में निर्मित उत्पादों के बहिष्कार को लोगों को प्रेरित करेंगे।
- प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।
- केरल में एबीवीपी का प्रदर्शन होगा।
- विद्यार्थी विस्तारक तैयार किए जाएंगे।
- गाय पालन को बढ़ावा देने को अभियान चलेगा।
विज्ञापन

विजयदशमी पर घर घर फहराएंगे विजय पताका

संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विजयदशमी के दिन घर घर विजय पताका फहराने का भी फैसला किया गया है। इसके लिए सभी स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दे दी गई है। संघ की समन्वय मीटिंग में भी इसका निर्णय लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें