फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख ने दिया शाखा विस्तार का संदेश

Thu, 25 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वयंसेवकों का बौद्धिक और शारीरिक विकास मुख्य शिक्षक की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में आयोजित संघ प्रमुख मोहन भागवत की पाठशाला में मुख्य शिक्षक, कार्यवाह और प्रवासी दायित्ववानों को टिप्स दिए गए। सरसंघचालक ने कहा कि शाखा पर आने वाले स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व निर्माण उनकी पहली जिम्मेदारी है। गणशिक्षकों और गणनायकों को स्वयंसेवक में नेतृत्व क्षमता, विचारों का प्रस्तुतीकरण और अपनत्व की भावना जागृत करनी होगी। तभी सशक्त और सामर्थ्यवान समाज की रचना हो सकती है। 
विज्ञापन

सुबह करीब 6.30 बजे से इस कार्यक्रम में संघ की सबसे अहम कड़ी माने जाने वाले करीब 350 मुख्य शिक्षक, कार्यवाह और प्रवासी दायित्ववान पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। संघ प्रमुख ने भी बेहद हल्के माहौल में उनसे सीधा संवाद किया। उदाहरण देकर जिज्ञासाएं शांत कीं। अपने पांच दिन के प्रवास के दौरान हुए बेहतरीन कार्यक्रमों के लिए उन्होेंने स्वयंसेवकों की सराहना की। साथ ही कहा कि कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कार्यक्रम कितना सफल था, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हमने इस कार्यक्रम से क्या सीखा। 
संघ, समाज और राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिली या नहीं। उन्होंने कहा कि शाखाओं का विस्तार किया जाए और स्वयंसेवकों को इतना सशक्त किया जाए कि वे हर परिस्थिति का सामना करना कर सकें। अनुशासन, अनुकरण और अनुसरण जैसे गुणों का विकास किया जाए। स्वयंसेवकों का शारीरिक और बौद्धिक विकास करना ही मुख्य शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है। प्रभावी शाखाएं ही राष्ट्र की समस्याओं का समाधान कर सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें