फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर खाते से निकाले 9.98 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन के लिए जानकारी लेने के बहाने ठगी का शिकार बना लिया। मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर खाते से 9.98 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया निवासी नरेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को अनजान नंबर से आए फोन पर खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताते हुए पेंशन की जानकारी मांगी। कहा कि पेंशन बंद हो सकती है। एक फाइल व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं। उन्होंने इसे क्लिक कर दिया। इसके बाद उनसे बैंक संबंधी जानकारी ली गई। एक दिन बाद 22 दिसंबर को खाता चेक करने पर 9.98 लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की कि वह अनजान लोगों के झांसे में नहीं आएं। फोन पर अगर कोई बैंक और अन्य जानकारी मांगता है तो सावधान रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें