फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर की सबमर्सिबल से पानी भरने से मना करने पर पुजारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के खेड़ा हाजीपुर गांव में मंगलवार की सुबह मंदिर की सबमर्सिबल से पानी भरने से मना करना एक पुजारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंग युवक ने पुजारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसकी नाक में चोट आ गई। पीड़ित पुजारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खेड़ा हाजीपुर निवासी सोनपाल पुत्र सुंदर सिंह गांव स्थित दाऊजी मंदिर में पुजारी हैं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक मंदिर पर लगी सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए पहुंचा और बिजली कम होने के बावजूद मोटर चला दी। पुजारी सोनपाल ने बिजली कम होने का हवाला देते हुए सबमर्सिबल बंद करने को कहा। इसी बात से नाराज युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पुजारी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सोनपाल की नाक में चोट लग गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्हें देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित पुजारी ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें