फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 25 सेकंड में 9 लाख रुपये की चोरी...स्टांप वेंडर ने स्कूटर की डिगी में रखी थी रकम, CCTV में कैद हुई वारदात

Sat, 01 Mar 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्टांप वेंडर के स्कूटर से 25 सेकंड में 9 लाख रुपये चोरी हो गई। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इन फुटेज की मदद से शातिरों की तलाश में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में चोर घर के बाहर स्टांप वेंडर के स्कूटर की डिगी खोलकर 9 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर ने 25 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फुटेज की मदद ले रही है।
विज्ञापन


सुल्तानपुरा निवासी राजकुमार सदर तहसील में स्टांप वेंडर हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वह शाम 5 बजे तहसील बंद होने के बाद वह अपने घर स्कूटर से घर पहुंचे थे। स्कूटर को घर के बाहर खड़ा करने के बाद चाबी निकालना भूल गए। वह ब्रीफकेस व अन्य सामान घर के अंदर रखने चले गए।

रुपयों से भरा बैग में डिगी के अंदर रखा था। वापस आकर देखा तो डिगी खुली थी। उसके अंदर से रुपयों का भरा बैग चोरी हो चुका था। वह परेशान हो गए। पड़ोसी के घर पर लगा सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया। वीडियो में वारदात दिख गई। फुटेज से पता चला कि दो युवक तहसील से ही उनका पीछा करते हुए आए थे। उनमें से ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है। थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें