फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और पॉलीथिन मिलने पर दो दुकानदारों पर लगाया 8500 रूपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण मिलने पर दो दुकानदारों पर 8500 रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के. वर्मा के निर्देशन में हुई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के. के. वर्मा ने अधीनस्थों के साथ कोटला रोड पर कई दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान के बाहर गंदगी के ढेर मिले। जिस पर दुकानदार शिवम कुमार पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया।
इसी दुकानदार के यहां पर प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर 5000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया। निरीक्षण के दौरान नए बाईपास स्थित बंबा चौराहा के समीप पंकज गुप्ता की दुकान पर भी प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। पंकज गुप्ता पर भी 2000 रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार, सफाई नायक वेद प्रकाश बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें