फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एक कार से बरामद किए 6.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को थाने के पास चेकिंग के दौरान एक कार से उड्नदस्ता ने 6.50 लाख रुपये बरामद किए। कार सवार लोग रुपये के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। मजिस्ट्रेट ने बताया कि रिलीज आदेश मिलने के बाद रुपया वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा को लेकर करीब 37 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। गैर जनपदों से आने वाले वाहनों की विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को उड्नदस्ता के प्रभारी मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार टीम के साथ दन्नाहार थाने के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार में तलाशी के दौरान करीब 6.50 लाख रुपये मिले। जब कार में मौजूद व्यापारी से रुपये के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। टीम ने धनराशि को कब्जे में ले लिया। मजिस्ट्रेट के अनुसार रिलीज के आदेश मिलने पर रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें