आगरा के फ्रीगंज के दो गोदामों से जब्त की दवाओं की कीमत 250 करोड़ रुपये है। इसमें 10 तरह की दवाएं और इंजेक्शन मिले। केंद्रीय नारकोटिक्स टीम की जब्त दवाओं की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इनमें से 80 दवाओं की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ग्वालियर की टीम ने 20 अक्तूबर को फ्रीगंज स्थित दो अवैध गोदामों पर छापा मारा था। गोदाम से दवाएं एकत्रित करने में टीम को दो दिन लगे। 135-140 कट्टों में दवाएं भरकर टीम यहां से लेकर गई थी।
एक इंजेक्शन की कीमत 85 हजार रुपये
इन दवाओं की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें सबसे महंगा एक इंजेक्शन है, जिनकी संख्या लगभग 85 हजार है। टीम की पड़ताल में जब्त दवाओं की कीमत 250 करोड़ रुपये है। यह दवाएं 10 कंपनियों की हैं। हर कंपनी की दवाओं के आठ-आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। निर्माता कंपनियों के यहां भी नोटिस भेजा गया है।