फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी भरे ट्वीट के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर सघन चेकिंग, पकड़े गए 10 'लपके'

Thu, 16 May 2019 09:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्टेशन पर चेकिंग करते आरपीएफ और जीआरपी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरपीएफ के ट्विटर एकाउंट पर सात रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ट्वीट के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 लपकों को भी पकड़ लिया। इससे लपकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आरपीएफ के ट्विटर एकाउंट पर गुरुवार की सुबह आए सात रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने के ट्वीट के बाद अलर्ट कर दिया गया। दोपहर को सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन के साथ आरपीएफ व जीआरपी ने बम निरोधक दस्ते और खोजी श्वान के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर सघन चेकिंग की। 

प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर छह तक बारीकी से चेकिंग की गई। यात्रियों का सामान चेक किया गया। पार्सलघर, यात्री प्रतीक्षालयों के साथ ही ट्रेनों में ही भी चेक किया गया। चेकिंग के चलते स्टेशन पर रेल यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि ट्वीट में किसी स्टेशन का नाम नहीं है। जीआरपी ट्वीट करने वाले एकाउंट की छानबीन कर रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ट्वीट के बाद आगरा कैंट, राजा की मंडी, आगरा फोर्ट और ईदगाह स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 

सीओ जीआरपी ने बताया कि लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं चेकिंग के दौरान पकड़े गए 10 युवक अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। यह लपके प्रतीत हो रहे हैं। आरपीएफ इनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें