आगरा। आगरा रेल मंडल के नवागत आरपीएफ कमांडेंट एस रामाकृष्णन ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने से आगरा कैंट स्टेशन पर डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर प्रकरण की विभागीय जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
घटना के बाद चाहर की पिटाई के मामले में एएसआई मेघराज मीणा, बालकिशन तथा सिपाही जितेंद्र कुमार और बादाम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विरोध प्रदर्शन के बाद चारों को निलंबित कर एनसीआर के अलग-अलग मंडलों से संबद्ध कर दिया गया। गठित जांच समिति ने सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए थे, लेकिन तत्कालीन चीफ कमांडेंट के तबादले के कारण जांच बीच में अटक गई थी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।