जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 23 अंक हासिल करके राजपुर रॉयल की टीम चैंपियन बनी। 20 अंक के साथ अली कमर चैंपियंस दूसरे और 17 अंक लेकर अहमद फाइटर्स तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को कप और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया।
जिला बॉक्सिंग संघ की ओर से बाहियाज आगरा बॉक्सिंग एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर गौतम राइडर्स के सिद्धार्थ आर्य, बेस्ट बॉक्सर राजपुर रॉयल के मोहित कुमार और बेस्ट लूजर अली कमर चैंपियंस के शिवम राजपूत को चुना गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी क्राइम प्रेमचंद और विशिष्ट अतिथि मेजर डॉ. आरके सिंह रहे। अध्यक्षता एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह ने की। निर्णायक वीरेंद्र तोमर, दीपक मिस्त्री, रविकांत शर्मा, असलम खान, योगेंद्र भारद्वाज, दीपनारायण आदि रहे। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के महासचिव राहुल पालीवाल, जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, रविंद्र गौतम, राजेश देव नरेश, गौतम पांडेय आदि मौजूद रहे।