फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: गर्ल्स कॉलेज में दोस्तों के साथ घुसा शोहदा, जमकर की अभद्रता; शिक्षकों का विऱोध देख भागा

Mon, 30 Dec 2024 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शोहदा का दुस्साहस देख शिक्षक भी हैरान रह गए। वो  गर्ल्स कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ घुस आया। इस दौरान छात्राओं से छेड़खानी शुरू कर दी। ये हरकत देख शिक्षक विरोध में उतर आए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गर्ल्स कॉलेज में साथियों के साथ घुसकर शोहदे ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। शिक्षकों के विरोध करने पर उनसे अभद्रता करने लगे। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उनके काॅलेज की नौवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राएं बस से आती-जाती हैं। एक शोहदा कई दिनों से कॉलेज के बाहर खड़े होकर छात्राओं को परेशान कर रहा था। कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की गई।

शनिवार की दोपहर गांव अटूस निवासी कपिल कुमार शर्मा अपने साथियों के साथ छुट्टी के समय पर कॉलेज के अंदर आ गया। छात्राओं के स्कूल बस के पास जाकर खड़ा हो गया। छेड़छाड़ करते हुए कमेंट करने लगा। शिक्षकों ने समझाया तो अभद्रता की।
विज्ञापन


बाद में स्थानीय लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें