फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर रूट डायवर्जन होगा लागू

Tue, 28 Jan 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौनी अमावस्या गंगास्नान पर्व को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई। मंगलवार रात 8 बजे से रूट डायवर्ट किया गया जो बुधवार रात 8 बजे तक जारी रहेगा। मौनी अमावस्या पर लहरा गंगाघाट और कछला गंगाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान को पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि जनपद अलीगढ़ से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को हजारा नहर पुल से डायवर्ट कर मामो बाईपास होते हुए गोरहा नहर पुल से निकाला जाएगा। यह वाहन सहावर गंजडुंडवारा से सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज गंगापुल को पार करते हुए बदायूं जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे। हाथरस से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को नदरई तिराहा से डायवर्ट कर सौरभ ढाबा एटा रोड अमरपुर बाईपास से निकाला जाएगा।
यह वाहन चाड़ी तिराहे से सहावर गंजड़ुंडवारा कादरगंज गंगापुल होते हुए बदायूं की ओर जाएंगे। एटा से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा अमरपुर बाईपास रूट से सहावर, गंजडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य थानो क्षेत्रों के मार्गों से निकाला जाएगा। बदायूं से कासगंज की ओर आने वाले भारी वाहनों को दोपहिया रोड नगरिया से सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा होते हुए एटा जनपद की ओर प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें