फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोसेला निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 23 Nov 2024 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसेला निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

- भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव का कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रोसेला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की करंट लगने से मौत की चर्चा है। हालांकि स्थानीय पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के गांव नगला नत्थू निवासी दिनेश चंद्र ने करीब 8 साल पहले पुत्री सोनू (28) की शादी थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रोसेला निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। पति छत्तीसगढ़ में ट्रक चालक की नौकरी करता है। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सोनू की करंट लगने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में मौजूद परिजन व आसपास के लोगों से जानकारी ली। पता चला कि घटना के समय वृद्ध ससुर नेत्रपाल यादव व बच्चे की घर में मौजूद थे। मृतका के भाई आनंद कुमार की ओर से मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि सोनू के एक पुत्री 6 वर्षीय साक्षी और 4 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ है। महिला के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें