फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवारों ने परचून दुकानदार पर ताना तमंचा, एक्टिवा लूटकर हुए फरार

Fri, 15 Dec 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिनदहाड़े परचून दुकानदार से लूट की खबर मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर थाना पुलिस सहित एसीपी भी पहुंच गए। परचून दुकानदार से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। 
 
विज्ञापन
आगरा में दिनदहाड़े लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर के व्यस्ततम इलाके बल्केश्वर में बाइकर्स गैंग ने परचून व्यापारी दिनदहाड़े तमंचा तान दिया। मोबाइल लूटने की कोशिश की, सफल न होने पर स्कूटर (एक्टिवा) ही लूट ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश दिखे हैं।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी उद्देश्य गुप्ता की बल्केश्वर में बड़ा गुरुद्वारा के पास परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह दोपहर में करीब 12 बजे 500 मीटर की दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर गए थे। वहां से चाय लेकर अपनी स्कूटर से लौट रहे थे। टीला मोहल्ले के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आगे आकर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते उससे पहले बाइक से उतरकर एक बदमाश आया। उसने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी।


विज्ञापन


आरोप है कि बदमाश मोबाइल छीनने लगा। विरोध करते हुए उन्होंने स्कूटर की स्पीड बढ़ा दी। बदमाश पीछे आने लगे। आदर्श नगर तिराहे पर हड़बड़ी में उनकी स्कूटर दीवार से टकरा गई। बदमाश भी आ पहुंचे तो वह जान बचाने के लिए स्कूटर को गिरा छोड़कर रिश्तेदार के घर में घुस गए। बदमाश एक्टिवा को ही लूट ले गए। सूचना पर एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी और थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पहुंचे।

 सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद
एसीपी ने बताया कि कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। एक बदमाश एक्टिवा लेकर जाता नजर आया। वह काॅलोनी में ही जाता दिख रहा है। व्यापारी की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज किया है। चार टीमों को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


 काॅलोनी में पहले भी हुईं वारदात
बल्केश्वर में लूट की पहली वारदात नहीं हैं। पूर्व में भी बाइकर्स गैंग लूट कर चुका है। चेन, पर्स और मोबाइल लूट की वारदात होती रही हैं। पीड़ित व्यापारी दहशत में है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें