फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के फिरोजाबाद में बेटे को गोली मारकर मां से लूटे 3 लाख

Tue, 16 Jan 2018 06:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में बदमाशों ने एक महिला और उसके बेटे से तीन लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर युवक को गोली मार दी और मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


युवक को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखकर डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। 

बताया गया कि वारदात के दौरान युवक की मां बदमाशों से भिड़ गई लेकिन बेटे को गोली लग जाने की वजह से बदमाशों को रुपए ले जाने से रोकने में नाकामयाब रही। 

बदमाश बैंक से लगे थे पीछे 

फिरोजाबाद के नगला खंगर निवासी युवक अमन पुत्र सुरजीत सिंह अपनी मां के साथ शिकोहाबाद स्टेट बैंक की शाखा से मंगलवार को रुपए निकालने के लिए गया हुआ था। 

बैंक से तीन लाख रुपए निकाले और एक बैग में रखकर घर की ओर निकले। बदमाश उन लोगों का बैंक से ही पीछा कर रहे थे। इस बात का आभास अमन और उसकी मां को नहीं था। 

दोनों सुहाग नगरी के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बदमाशों ने अमन की बाइक रुकवा ली और तमंचा सटा दिया। पैसों से भरा हुआ बैग अमन की मां के पास था। 
विज्ञापन

ले जाया गया अस्पताल

बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे तो वह उनसे ‌भिड़ गईं लेकिन तभी एक बदमाश ने अमन को गोली मार दी और रुपए लेकर भाग निकले। 

चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और अमन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें