फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कासगंज में ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ग्रामीणों में गुरिल्ला वार, बाजार बंद

Sat, 12 May 2018 08:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
आंसू गैस के गोले दागती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज के सहावर कस्बे में गुरुवार की रात एक घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां तीन लोगों की हत्या कर लूटपाट की। बदमाशों के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


कासगंज में लगातार दूसरे दिन हुई इस तरह की वारादात से नाराज लोगों ने तीनों मृतकों के शव को चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची तो पुलिस पर पथराव कर दिया। 

पुलिस ने बल प्रयोग किया। हवाई फायरिंग कर आंसू गैस के गोल दागे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वजह से कस्बे में तनाव की स्थिति है। 
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
बवाल के चलते दिनभर बाजार बंद रहा। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। स्थिति का जायजा लेने के लिए आईजी डॉ. संजीव गुप्ता और एडीजी भी कासगंज पहुंचे। 

बता दें कि कासगंज के सहावर कस्बा निवासी राजू कुमार के घर में बदमाश लाठी-डंडा और लोहे के रॉड लेकर घुस गए थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिजनों पर हमला किया।

इस हमले में राजू की मां चम्पा देवी (55) उसकी पत्नी माया देवी (35) और एक अन्य रिश्तेदार रामदास (60) ने वहीं दम तोड़ दिया। जबकि राजू उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। 

इसके बाद शुक्रवार सुबह लोगों ने तीनों का शव स्टेट बैंक के सामने चौराहे पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स तैनात

वहीं घटनाक्रम को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ भी भीड़ ने बदसलूकी की। एक मीडिया कर्मी का कैमरा भी तोड़ दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और फिर इसने बवाल का रूप ले लिया। 

देखते ही देखते लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी पथराव किया। हवाई फायरिंग कर आंसू गैस के गोले भी दागे। मृतकों का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

फिर जाकर मामला शांत हुआ। एहतियातन कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हालांकि बवाल को देखते हुए बाजार बंद हैं। तनाव की स्थिति बरकरार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें