फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक सवार बदमाशों ने छीना पर्स तो हवा में उछल गई युवती, काफी दूर तक घिसटती रही; सीसीटीवी फुटेज वायरल

Sat, 18 Jan 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना हरीपर्वत के विजय नगर काॅलोनी में दिनदहाड़े युवती से पर्स लूटने की कोशिश हुई। इस मामले में पुलिस ने जिस लुटेरे को हिरासत में लिया, उसे चौकी से छोड़ दिया। सीसीटीवी वायरल होने के बाद उसे फिर से पकड़ा गया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के विजय नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवती से पर्स लूटने की कोशिश हुई। युवती बदमाशों की स्कूटी के साथ कुछ दूर तक घिसटती रही लेकिन पर्स नहीं छोड़ा। इस पर लोग आ गए। एक बदमाश को दबोच लिया। पिटाई कर पुलिस को साैंपा। आरोप है कि लुटेरे को चौकी से छोड़ दिया गया। बाद में वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर हरीपर्वत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


27 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि विजय नगर क्षेत्र में स्कूटी सवार पहले युवती के सामने से निकले। बाद में पीछे से आए। स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश ने पर्स छीनने की कोशिश की। युवती गिर गई। पर्स न छोड़ने की वजह से वह स्कूटी के साथ घिसटने लगी। आगे मोड़ पर पीछे बैठा बदमाश उतरता है। मगर, तभी लोग पहुंचकर दबोच लेते हैं। स्कूटी सवार साथी भाग गया।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशे में था। चालान किया गया था। आरोपी जीवनी मंडी, छत्ता निवासी आशीष कुमार निगम और शिवांक शर्मा उर्फ सनी पचाैरी हैं। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से बिना नंबर की स्कूटी मिली है। पूर्व में हुई लूट का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें