फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झपट्टा मार गैंग से जुड़ा लुटेरा गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
झपट्टा मार गैंग से जुड़ा लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन

- बाइक और मोबाइल मिला, पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने झपट्टा मार गैंग के एक लुटेरे को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो माह पूर्व लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। एक बाइक भी मिली है। जिसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। आरोपी को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी नागेंद्र सिंह 28 सितंबर की शाम को बाइक की सर्विस कराने के लिए कस्बा स्थित एक सर्विस सेंटर पर आए थे। वह बाइक को सर्विस के लिए लगाकर सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे। तभी पल्सर सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन कर जसराना की ओर भाग गया था। पीछा करने पर भी वह हाथ नहीं आ सका था। पुलिस ने नागेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि झपट्टा मार गैंग का एक लुटेरा जसराना घिरोर तिराहे के पास खड़ा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नागेंद्र से लूटा गया मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। बाइक चोरी की है या नहीं इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ करने पर लुटेरे ने अपना नाम सुशील उर्फ एबी निवासी नगला रढा थाना घिरोर बताया। पुलिस ने उस से साथियों के बारे में भी जानकारी ली। चालान करने के बाद लुटेरे को जेल भेजा है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें