फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किराएदार पर 3 लाख के जेवर चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदार पर 3 लाख के जेवर चोरी का आरोप
विज्ञापन

- नोएडा गए थे गृहस्वामी, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी में एक किराएदार ही मकान मालिक के घर से करीब 3 लाख रुपये के जेवर आदि चोरी कर भाग गया। वापस लौटने के बाद गृहस्वामी को जानकारी हुई। कोतवाली में किराएदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी निवासी ऊषा देवी ने अपने मकान में एक किराएदार रखा था। वह कुछ दिनों के लिए अपने नोएडा स्थित मकान पर चली गई थीं। जब वह लौट कर आई तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है। इसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। घर में किराए पर रहने वाला चरन सिंह अलमारी के लॉकर में रखा एक सोने का हार, अंगूठी, झुमकी, कंगन, पायल, करधनी आदि चोरी कर ले गया है। चोरी गए माल की कीमत करीब 3 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी किराएदार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें