फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से कैश लूट कर भाग रहे बदमाश की अपनी ही गोली से मौत, ऐसे हुई घटना

Sat, 25 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा बदमाश का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के टूंडला में सराफा कारोबारी से नकदी लूट कर भाग रहे बदमाश की मौत अपने ही तमंचे की गोली से हुई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। मृतका बदमाश की शिनाख्त चंद्रशेखर निवासी सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई। 

विज्ञापन


गुरुवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे सराफा कारोबारी प्रदीप पाराशर अपनी शॉप बंद करके लौट रहे थे। वो ग्यासी हलवाई के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए अपाचे सवार तीन बदमाशों में से दो ने तमंचा दिखाते हुए हाथ में लगा थैला छीन लिया। 

कारोबारी के मुताबिक थैले में करीब एक लाख रुपए नकद और जेवरात थे। जिसे छीनकर बदमाशों ने फुल स्पीड में बाइक दौड़ा दी। लूट कर भाग रहे बदमाशों की बाइक भक्तिगढ़ी पर स्पीड ब्रेकर पर रफ्तार के कारण पलट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोड था तमंचा

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि इसी दौरान बदमाशों के पास लोड रखा तमंचा चल गया था। इससे एक बदमाश चंद्रशेखर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। साथी को गोली लगते ही शेष दोनों बदमाश भागने लगे। 

इस पर ग्रामीणों ने समझा बाइक सवार की हत्या कर भागे हैं। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को घेर लिया और जमकर पीटा। ग्रामीण और सराफा व्यापारी की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों कुख्यात बदमाश हैं। भूरा पर अवागढ़ जिला एटा में हत्या और लूट के मुकदमे दर्ज हैं। 

पुलिस तीनों बदमाशों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। घायल बदमाश अशोक निवासी पानी गांव जमुना पार मथुरा का इलाज आगरा में चल रहा है, जबकि बदमाश भूरा निवासी डौकी, आगरा का इलाज फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें