फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड फायरिंग कर शराब ठेका से लूटी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर के पास स्थित शराब ठेका पर रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होता देख सेल्समैन व आसपास खड़े लोग भाग गए। इसके बाद ठेके में घुसे बदमाश 10 हजार से अधिक की नकदी लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव मधुपुरी निवासी यदुनाथ सिंह का शराब ठेका गांव अचलपुर के पास है। ठेका पर रविवार देर शाम करीब 8.30 बजे सेल्समैन रामकिशन बैठा था तभी काली अपाचे पर हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे। जब तक कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। फायरिंग होते ही वहां भगदड़ मच गई। सेल्समैन व आसपास खड़े लोग भाग गए। इसके बाद ठेका में घुसे बदमाश 10 हजार से अधिक की नकदी लूटकर भाग गए। रामकिशन ने बताया कि बिजली न होने के कारण कैमरे बंद थे। पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें