फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 51 हजार रुपये लूटे, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 16 Aug 2022 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिले में पशु व्यापारी से बदमाशों ने  51 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग भी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में ककरुऊ कोठी चौराहा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी को दोगुने का लालच देकर 51 हजार रुपये ले उड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों को तलाशा, लेकिन पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी फौंदर सिंह मंगलवार सुबह पशुओं की खरीद करने के लिए जा रहे थे। वह ककरुऊ कोठी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। 

बदमाशों ने पर्ची का खेल दिखाकर रकम को दोगुना करने का लालच दिया। इस दौरान एक साथी ने अपनी सोने की चेन उतार कर दे दी। इस पर पशु व्यापारी को लालच आ गया। उसने भी जेब में रखी 51 हजार रुपये की नकदी निकाल कर बदमाशों को दे दी। पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश उसकी नकदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित से बदमाशों ने धोखाधड़ी कर नकदी लूटी है। पीड़ित ने तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें