फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज को इसी माह मिलेगी 15 नई बसों की सौगात

Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज निगम को इसी माह 15 नई बसें मिलने की उम्मीद है। इससे निगम की बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को बेहतर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। निगम ने शासन से यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत इन नई बसों को कुंभ मेले से पहले मांग की है।
विज्ञापन

शासन से जिले को जनवरी माह में 15 नई बसों की सौगात मिलने वाली है। अनुबंधित बसों को छोड़ दें तो फिलहाल निगम के पास अपनी 50 बसें हैं। 15 बस बेड़े में शामिल हो जाने से निगम की बसों की संख्या 65 हो जाएगी। रोडवेज निगम को नई बसों के मिलने यात्रियों को यात्रा कराने में सहूलियत मिलेगी। वहीं शासन ने 49 बसें कुंभ मेले के लिए मांगी हैं। ऐसे में निगम पास अपनी सिर्फ एक बस रह जाएगी। ऐसे में यात्रियों को अनुबंधित खटारा बसों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ेगा। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज निगम ने शासन से कुंभ मेला प्रारंभ होने से पहले इन बसों की मांग की है।



बसों की संख्या एक नजर में :



परिवहन निगम की कुल बसें- 81

- निगम की बसें- 50

- अनुबंधित बसें- 31

- चालक- 131
- परिचालक- 175



जिले को 15 नई बसें मिलने की उम्मीद है। संभवत: कुंभ मेला प्रारंभ होने से पहले 20 जनवरी तक मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को बेहतर सुलभ यात्रा करना रोडवेज निगम का कर्तव्य है। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। - ओम प्रकाश सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें