फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार गांवों की गलियों का 28 लाख से किया जाएगा सुधार

Thu, 02 Jan 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चार गांवों की गलियों का करीब 28 लाख रुपये से सीसी और खड़ंजा का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत यह कार्य कराएगी।
विज्ञापन

गड्ढे वाली गलियों से आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत द्वारा जिले के विभिन्न गांवों की जर्जर व बदहाल गलियों को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चार गांवों की गलियों में 28.33 लाख रुपये से सड़कों के सीसी निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन



इन गांवों की गलियों में होंगे निर्माण कार्य
- गांव गंगसारा में 127 मीटर सीसी कार्य करीब 6 लाख 56 हजार रुपये
- गांव उस्मानपुर के नगला खुशाली में 100 मीटर सीसी कार्य करीब 6 लाख 82 हजार रुपये
- गांव सतपुरा माफी में 90 मीटर सीसी कार्य करीब 7 लाख 22 हजार रुपये
- गांव खुदाताल में 150 मीटर सीसी कार्य करीब 7 लाख 73 हजार रुपये



जिला पंचायत लगातार गांव की गलियों की जर्जर स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में चार गांवों की गलियां भी स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें से कुछ में काम चल रहा है तो कुछ में काम शुरू होने हैं। - रत्नेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें