फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुरू हुई ये सर्विस, वक्त के साथ बचेंगे रुपये

Tue, 17 Apr 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवहन निगम आगरा परिक्षेत्र भी इसी सप्ताह में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आठ बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग से एनओसी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सभी बसें अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से लखनऊ के लिए चलाई जाएंगी। इनका किराया भी आगरा-लखनऊ हाईवे से जाने वाली बसों से कम होगा। 

आगरा परिक्षेत्र के फाउंड्री नगर डिपो से लखनऊ एक्सप्रेस के लिए चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें यूपी 77 एएन-1962, यूपी 77 एएन-1969, यूपी 77 एएन-2683 और 2686 शामिल हैं। 

उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी तरह आगरा फोर्ट डिपो और ताज डिपो से दो-दो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इनमें दो एसी स्कैनिया बसें भी होंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर बसों का संचालन शुरू करने के लिए आरटीओ से एनओसी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 

इस सप्ताह तक एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ के लिए साधारण और एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से अभी तक रोडवेज प्रशासन एक्सप्रेसवे पर बसों का संचालन शुरू नहीं कर पा रहा था। 

रोडवेज अधिकारियों ने परिवहन मुख्यालय में एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल आदि की सुविधाएं नहीं होने के कारण बसों का संचालन शुरू करने में असमर्थता जताई थी। 
विज्ञापन

किराया होगा कम

अब जबकि गाजियाबाद समेत कई अन्य क्षेत्रों की बसें एक्सप्रेसवे पर चलने लगी हैं तो एक्सप्रेसवे पर ट्रायल के तौर पर आठ बसें चलाने का फैसला किया गया है। आगरा परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर बसों का चलाने पर सहमति बन गई है। 

लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा से लखनऊ जाने वाली साधारण बसों का किराया लगभग 30 रुपये कम होगा। कानपुर से जाने वाली बसों का किराया 436 रुपये है। इसी तरह एसी बसों का किराया भी 50 रुपये तक कम होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें