फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज परिवहन के चालक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 30 Apr 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डिपो के बस चालक ने दिल्ली मार्ग की बस से हटाकर दूसरी बस पर ड्यूटी लगाए जाने से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। उसे परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक ने डिपो के एआरएम पर 15000 रुपये मांगे जाने और उत्पीड़न आरोप लगाया है। मामले में चालक की पत्नी ने एआरएम के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, एआरएम ने भी चालक के खिलाफ अभद्रता किए जाने और धमकी दिए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह डिपो के रोडवेज बस चालक ईश्वेंद्र निवासी ग्राम बड़ौदा ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ईश्वेंद्र का आरोप है कि वह दिल्ली मार्ग की बस पर तैनात था। उसे हटाकर दूसरी बस पर तैनात कर दिया गया। उसने एआरएम से फिर से दिल्ली मार्ग की बस पर तैनाती की मांग की।
उसका आरोप है कि उसी बस पर तैनाती के लिए उससे 15000 रुपये की मांग की गई। जिसे उसने देने मना कर दिया। चालक की पत्नी सिंटू का आरोप है कि उसके पति ईश्वेंद्र ने एआरएम के उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। पत्नी ने कोतवाली में एआरएम के खिलाफ तहरीर दी है। एआरएम ओमप्रकाश यादव ने भी चालक ईश्वेंद्र पर अभद्रता किए जाने और धमकी दिए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें