फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को किया साकार - कश्यप

Tue, 30 Apr 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए काम करने वाली सरकार है। भाजपा सरकार ने हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। आज भी लोग सरकार के सबका साथ सबका विकास के कार्यों की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी की सभी सीटें जीत रही है। वहीं 400 पार का आंकड़ा सरकार पार करेगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कश्यप सिढ़पुरा और ताली क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने भी जनसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और उन्हें जिताने की अपील की। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष खूब सिंह लोधी ने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी राजवीर सिंह को लोग भरपूर समर्थन दे रहे हैं। पिछली बार से अधिक मतों से भाजपा की जीत होगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री का बड़ी फूल माला से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विनय वर्मा, आराम सिंह, रवीश गुप्ता, मिक्की, यतेंद्र राजपूत, डॉ. विष्णुदयाल वर्मा, केपी सिंह, राजपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें