फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में फर्जीवाड़ा: बिना टिकट यात्रियों को ले जाना पड़ा भारी, चालक और परिचालक की संविदा समाप्त

Wed, 22 Apr 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रियों से किराया वसूलने के मामले में चालक की संविदा समाप्त कर दी गई और परिचालक को सेवा से हटा दिया गया। जांच में अनियमितता सामने आने पर परिवहन निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए जमानत राशि भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 80 केटी 4580 को बेवर-फर्रुखाबाद मार्ग पर बिना परिचालक चलाने और यात्रियों से किराया लेकर बिना टिकट सफर कराने में परिवहन निगम ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में चालक शिवकांत सिंह और आउटसोर्स परिचालक मोहित कुमार की संलिप्तता सामने आने पर चालक की संविदा समाप्त कर जमानत राशि जब्त कर ली गई, जबकि परिचालक को आउटसोर्स सेवा से कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 80 केटी 4580 को 15 अप्रैल को बेबर-फर्रुखाबाद मार्ग पर संचालन के लिए भेजा गया था। 16 अप्रैल को इटावा क्षेत्र के मुख्यालय प्रवर्तन दल के सहायक निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव ने सहयोगी नेत्रपाल सिंह और पंकज सिंह के साथ धीरपुर चौराहा पर बस रुकवाकर जांच की। निरीक्षण में दो यात्री बेबर से फर्रुखाबाद तक बिना टिकट यात्रा करते मिले।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि चालक ने 80-80 रुपये किराया लिया, लेकिन टिकट नहीं दिया। निरीक्षण के समय परिचालक बस में मौजूद नहीं था। चालक ने बताया कि परिचालक फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर मिलेगा। निरीक्षकों ने 1182 रुपये का जुर्माना लगा दिया । रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट, वीडियो क्लिप और लिखित बयान के आधार पर चालक शिवकांत सिंह और परिचालक मोहित कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें