फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए रोडवेज की तैयारी: आईएसबीटी से हर घंटे मिलेगी दिल्ली के लिए बस, चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त

Mon, 10 Mar 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली पर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यूपी रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। आईएसबीटी से दिल्ली के लिए हर घंटे पर बस मिलेगी। गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा के लिए सबसे ज्यादा बसें लगाई गई हैं। इसके साथ ही जयपुर, लखनऊ और कानपुर के लिए भी बसों में इजाफा किया गया है। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर परिवहन निगम ने चालक, परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। 8 से 18 मार्च तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। हर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं। आईएसबीटी से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के लिए हर घंटे पर बस मिल सकेगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने होली पर दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए हैं। त्योहार के बाद भी 18 मार्च तक अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। परिवहन निगम के प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर चालक, परिचालकों को किलोमीटर के हिसाब से प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। होली तक लंबे रूट जयपुर, लखनऊ, कानपुर के अलावा दिल्ली रूट पर सर्वाधिक बसें दौड़ेंगी।

उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के अलावा आगरा-दिल्ली राजमार्ग से भी बसों का संचालन किया जा रहा है। हर घंटे पर आईएसबीटी से दिल्ली के लिए बस मिल सकेगी। जयपुर, भरतपुर, ग्वालियर आदि के लिए भी ईदगाह बस अड्डे से बसों का संचालन बढ़ाया है। इसके लिए एआरएम और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें